चंडीगढ़2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
सेक्टर-38 में एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। मामले में सेक्टर 39 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 26 साल के शुभम के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। बताया गया कि शुभम हेल्थ डिपार्टमेंट में तैनात था और उसकी ड्यूटी मनीमाजरा में थी।
घटना वीरवार रात की है जब पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना आई कि एक व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। तुरंत सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद शुभम को इलाज के लिए 16 अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Advertisement