- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Mass Of Chandigarh Is Cold Since Morning, Due To Western Disturbances In Jammu And Kashmir, There Is A Huge Decrease In Temperature
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चंडीगढ़24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर में आज सुबह से कोहरे का प्रभाव है जिससे ठंड बढ़ गई है।
- अरब सागर से आई हवा के कारण नमी में हुई बढ़ौतरी
- अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने के आसार
चंडीगढ़ में आज सुबह से धुंध का प्रभाव है और ठंडी हवाऐं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। रविवार की तरह दिनभर कोहरा छाने और ठंडी हवा चलने की उम्मीद है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार जम्मू कश्मीर से हुई वेस्टर्न डिस्टरबेंस और अरब सागर से आने वाली हवा नमी लेकर आई जिस वजह से मौसम ठंडा है।
रविवार को पारा 8 डिग्री गिरा। अधिकतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम था। हालांकि रविवार को लगा था कि दोपहर बाद आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकल आएगी। लेकिन पूरा दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। इस बीच रविवार अब तक पड़ी सर्दी में सबसे ठंडा दिन रहा।
रात-दिन के तापमान में 1.9 डिग्री का अंतर ऐसे आया
मौसम विशेषज्ञ डीपी दुबे ने कहा कि हवा में नमी की मात्रा ज्यादा थी। ऊपर से आसमान में बादल और कोहरा छाया हुआ था। सूर्य की किरणें धरती पर सीधी नहीं पड़ सकीं। यही वजह रही कि दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहा। एक-दो दिन ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी।
अरब सागर से आने वाली सर्दीली हवाएं ने बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस और नॉर्दर्न हवाओं और अरब सागर से आने वाली सर्दीली हवाएं अपने साथ नमी लेकर आईं। जिसके चलते चंडीगढ़ में दिनभर घना कोहरा और बादल छाए रहे। विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस अभी निकल रहा है। ऐसे में आज घना कोहरा छाने के आसार हैं।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रह सकता है।