चंडीगढ़34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब सरकार की तरफ से हर साल नवंबर महीने में पंजाबी माह आयोजित किया जाता है। इस साल 7 प्रोग्राम अलग-अलग जिलों में होंगे। उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि पंजाब भाषा विभाग की तरफ से यह समागम करवाए जाएंगे।
इन समागमों की शुरुआत पटियाला में पंजाबी दिवस को समर्पित साहित्यक समागम के साथ हो गई है। इन समागमों के दौरान पंजाबी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ए चर्चाएं की जाएंगी। विद्वानों द्वारा पंजाबी भाषा और संस्कृति के विकास के लिए प्रकट किए गए विचारों को भाषा विभाग की तरफ से एक पुस्तिका के रूप में लोगों के सामने रखा जाएगा।
Advertisement