- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Attack On Elderly NRI Couple Returned From Australia In Jalandhar, Life Saved By Hiding In Bathroom, Attackers Fleeing On Arrival Of Police
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जालंधर4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
NRI दंपती ने बाथरूम सेे ही पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर हमले की जानकारी दी। -प्रतीकात्मक फोटो
- नूरमहल के गांव में ठहरने आए थे दंपती, 4 महीने बाद दर्ज हुआ केस
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से गांव लौटे बुजुर्ग NRI दंपती पर हमला मामले में पुलिस ने चार महीने बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चार महीने पहले उन्होंने शिकायत की गई थी। अब पीड़ित दंपती ने बयान दिया है जिसके बाद FIR दर्ज कर ली गई है। बता दें कि अगस्त 2020 में दंपती पर हथियारबंद अपराधियों ने हमला कर दिया था। इस दौरान दंपती ने बाथरूम में घुसकर जान बचाई थी। वहीं से उन्होंने पंजाब पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर वहां से भाग निकले थे।
आधी रात को पहले गेट तोड़ा, फिर दरवाजे पर दातर मार कमरे में घुसे
हरभजन सिंह (65) पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी बंडाला पत्ती बादल की नूरमहल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में रहते हैं। वह पत्नी के साथ अपने गांव आते-जाते रहते हैं। 17 नवंबर 2019 को वो गांव आए हुए थे। इसके बाद अगस्त 2020 में रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति गेट तोड़कर उनके मकान के अंदर आ गए। आरोपी वहां पहुंच गए, जहां वो सोए थे। हमलावरों ने कमरे का दरवाजा दातरों से तोड़कर जान से मारने की धमकी दी। घबराकर वह बाथरूम में घुस गए और वहीं से पंजाब पुलिस के कंट्रोल रूम 112 पर कॉल किया। कुछ ही देर बाद पुलिस वहां पहुंच गई। यह देख उक्त हमलावर वहां से भाग निकले।
अपने स्तर पर लगाया हमलावरों का पता
वह अपने स्तर पर हमलावरों की तलाश करते रहे। अब उन्हें पता चला कि उनके घर पर अमनप्रीत सिंह उर्फ अजय पुत्र मक्खन सिंह निवासी गांव बंडाला पत्ती बादल की और सर्बजीत सिंह उर्फ धूता पुत्र मदन लाल बिल्ला निवासी बंडाला पत्ती जोधां ने हमला किया था। इसके बाद उन्होंने बयान दर्ज कर मामला दर्ज कराया है।