गुड़गांव2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
शारदीय नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां कर ली गई हैं। हालांकि इस बार शारदीय नवरात्र से पहले ही लॉकडाउन के बाद धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। सदर बाजार में माता की चुनरी, श्रृंगार का सामान, नारियल आदि की स्टालें लग गई हैं। गुरुवार को बाजार में कुछ चहल-पहल भी बढ़ी। लेकिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग नवरात्र संबंधी सामग्री खरीदते दिखे। वहीं नवरात्र को लेकर शहर के विभिन्न मंदिरों को सजाया गया है। खासकर शीतला माता मंदिर में सोशल डिस्टेंसिंग
इस बार चैत्र नवरात्र पर लॉकडाउन के कारण सभी धार्मिक स्थल बंद कर दिए गए थे। ऐसे में चैत्र नवरात्र लोगों ने अपने घरों में ही पूजा पाठ कर पूरे किए थे। लेकिन गत दिनों में अनलॉक होने के बाद मंदिरों समेत सभी धार्मिक स्थल खुल गए हैं। जिससे अब शारदीय नवरात्र की तैयारियां शुक्रवार को पूरी कर ली गई हैं। खासकर शीतला माता मंदिर पर भी शारदीय नवरात्र के दौरान लोग माता के दर्शन के लिए गुड़गांव पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में लोगों की सुविधा के लिए साइन बोर्ड आदि भी लगाए गए हैं।
इसके साथ ही परिसर में अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना संबंधी महत्वपूर्ण संदेश भी चस्पा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को माता के लाइव दर्शन हो सकें, इसके लिए दो एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। मंदिर में कोविड प्रोटोकॉल की पालना करने के लिए लाउड स्पीकर के माध्यम से भी संदेश चलाए जाएंगे। इसके अलावा, मंदिर में खोया पाया केन्द्र भी बनाया जा रहा है।